धमतरी, सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में नारियल रोपण को बढ़ावा दिया जा रहा है। विभिन्न विकासखंडों के 202 किसानों ने 4,126 नारियल पौधे लगाने की सहमति दी है। नारियल बोर्ड, कोण्डागांव से पौध प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 23 सितंबर को अधिकारियों द्वारा पौध प्राप्त कर किसानों को वितरित किया जाएगा।
महानदी जागरूकता अभियान के तहत पिछले वर्ष फरसियां से गणेशघाट तक करीब 14 किलोमीटर क्षेत्र में लगभग 4,000 नारियल पौधे लगाए गए थे। नगरी क्षेत्र की परिस्थितियां नारियल रोपण के लिए अनुकूल पाए जाने के बाद इसके विस्तार की तैयारी है।
ग्राम सेमरा में नारियल नर्सरी भी विकसित की जा रही है। नारियल के पौधे खेतों की मेड़ एवं अन्य उपयुक्त स्थानों पर लगाए जाएंगे, जिससे किसानों को भविष्य में अतिरिक्त आय के साथ जिले में हरियाली बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
0 Comments