कुरूद। अधिवक्ता संघ कुरूद के सदस्य एवं भखारा तहसील में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत दिनेश यादव का आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन के बाद स्टेट बार काउंसिल छत्तीसगढ़ एवं अधिवक्ता संघ कुरूद की ओर से उनके परिजनों को सहायता राशि प्रदान की गई।
स्टेट बार काउंसिल से प्राप्त 1.50 लाख रुपये की अनुदान राहत राशि तथा संघ की ओर से 10 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता, कुल 1.60 लाख रुपये का चेक मृतक अधिवक्ता की धर्मपत्नी को सौंपा गया।
चेक प्रदान करने के दौरान स्टेट बार काउंसिल सदस्य शत्रुहन साहू, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रमेश पांडेय, संरक्षक एल.पी. गोस्वामी, वरिष्ठ सदस्य बी.डी. साहू, गुणवंत सोलंकी, जय प्रकाश साहू, सूरज प्रकाश लांबा, मनहरण भारद्वाज, मोहेदरा चंद्राकर, यजुवेंद्र साहू सहित संघ के अन्य पदाधिकारी, अधिवक्ता एवं अधिवक्ता लिपिक उपस्थित रहे।
0 Comments