मगरलोड। ‘सेवा संकल्प अभियान—25 वर्ष सेवा’ के तहत मगरलोड क्षेत्र में किसानों को एग्रीस्टेक कार्ययोजना से जोड़ने एवं आवश्यक प्रक्रिया में सहयोग देने के लिए 17 से 19 सितंबर तक विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर सुबह 10 बजे से संबंधित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में लगेंगे।
शिविर सिंगपुर, मुलगांव, मगरलोड और बेलरदोना सहकारी समितियों में आयोजित होंगे। इनमें संबंधित क्षेत्रों के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी, सीएससी संचालक, कृषक मित्र एवं कोटवार किसानों को एग्रीस्टेक संबंधी कार्यों में सहयोग देंगे।
प्रशासन ने किसानों से निर्धारित तिथि एवं समय पर नजदीकी शिविर स्थल पहुंचकर एग्रीस्टेक संबंधी सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की है।
0 Comments