रायपुर, । शंकर नगर–शांति नगर पूज्य सिंधी पंचायत, रायपुर के आयोजन तथा फीजियोथैरपी कायरोप्रैक्टिक प्रकाश (PCP क्लीनिक), WBA99 Analysis Partner एवं ZIXA के सहयोग से रविवार को सिंधु पैलेस, शंकर नगर में निःशुल्क सामुदायिक मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ लिया।
शिविर में शारीरिक मुद्रा (Posture), रीढ़ की स्थिति, मांसपेशियों एवं हड्डियों के स्वास्थ्य, Movement एवं Gait तथा Musculoskeletal संबंधी समस्याओं की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान 20 से अधिक मरीजों की विशेष MSK (Musculoskeletal) Screening की गई। विशेषज्ञ फीजियोथैरपिस्ट एवं कायरोप्रैक्टिक टीम ने मरीजों की शारीरिक स्थिति का परीक्षण कर उन्हें उचित व्यायाम, Posture Correction, दैनिक जीवन में आवश्यक सावधानियों तथा दर्द प्रबंधन और शारीरिक कार्यक्षमता में सुधार संबंधी मार्गदर्शन दिया।
शिविर में BMD (Bone Mineral Density) Screening की सुविधा भी उपलब्ध रही। इसके माध्यम से लोगों को हड्डियों के स्वास्थ्य तथा ऑस्टियोपोरोसिस के संभावित जोखिम के प्रति जागरूक किया गया।
स्वास्थ्य शिविर में डॉ. प्रकाश कटारिया, PT, संस्थापक PCP एवं वरिष्ठ सलाहकार, फीजियोथैरपिस्ट एवं कायरोप्रैक्टिक प्रैक्टिशनर; डॉ. प्रशांत चतुर्वेदी, MPT (Sports), स्पोर्ट्स फीजियोथैरपिस्ट एवं WBA99 Owner; डॉ. यमंक साहू, MPT (Neuro), न्यूरो फीजियोथैरपिस्ट; डॉ. रवि तिवारी, PT, कंसल्टेंट फीजियोथैरपिस्ट तथा डॉ. वंदना भारद्वाज, PT, मस्कुलोस्केलेटल फीजियोथैरपिस्ट ने सेवाएं प्रदान कीं। इसके अलावा सहयोगी एवं जूनियर फीजियोथैरपिस्ट टीम ने पंजीयन, स्क्रीनिंग, परीक्षण, मार्गदर्शन एवं अन्य व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग दिया।
आयोजकों के अनुसार शिविर का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, शारीरिक समस्याओं की समय पर पहचान करना तथा सही Posture, Movement, Fitness एवं Musculoskeletal Health के प्रति लोगों को शिक्षित करना है। शिविर में लोगों की उत्साहजनक सहभागिता रही। आयोजकों ने मरीजों, विशेषज्ञों, सहयोगियों एवं पूरी आयोजन टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
0 Comments