धमतरी, । कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी ने नगरी विकासखंड के केरेगांव, बिरगुड़ी एवं पीएम श्री श्रृंगी ऋषि सेजेस विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति, पाठ्यक्रम की प्रगति और परीक्षा तैयारी की समीक्षा कर शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं बेहतर परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान केरेगांव में मासिक परीक्षा, पाठ्यपुस्तक वितरण और उपस्थिति की समीक्षा की गई। बिरगुड़ी में रिमेडियल कक्षाओं एवं विद्यालय विकास योजना का जायजा लेते हुए संध्या प्रार्थना सभा नियमित कराने के निर्देश दिए गए। वहीं नगरी स्थित पीएम श्री विद्यालय में स्मार्ट बोर्ड आधारित शिक्षण की सराहना करते हुए डीईओ ने कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों को रसायन शास्त्र का अध्यापन कराया तथा मेधावी विद्यार्थियों को नीट व जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक कीर्ति कुमार साहू एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी कलीराम साहू उपस्थित रहे।