धमतरी, पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में धमतरी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न प्रकरणों में जप्त 388.392 किलोग्राम मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण किया। यह कार्यवाही जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति की निगरानी में एनडीपीएस अधिनियम, न्यायालयीन निर्देशों एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप संपन्न हुई।
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज 18 प्रकरणों से संबंधित जप्त मादक पदार्थों को ग्राम बंजारी स्थित रूपगढ़ पॉवर एण्ड एलॉयज प्रा. लिमिटेड में नष्ट किया गया। नष्टीकरण से पूर्व पर्यावरणीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां प्राप्त कर सभी वैधानिक प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित किया गया।
धमतरी पुलिस ने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आमजन से नशे के अवैध कारोबार एवं तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है तथा सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने का आश्वासन दिया है।
0 Comments