शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा रविवार को जिले के 6 केन्द्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई।
कुल 2040 आवेदकों में से 1853 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 187 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं और परीक्षा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न कराई गई।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं केन्द्राध्यक्षों के अनुसार पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रही
0 Comments