धमतरी जिले के थाना भखारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोर्रा में पशु के साथ अश्लील अप्राकृतिक कृत्य का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामवासियों एवं सरपंच द्वारा थाने में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी राजु गनीर उर्फ वेदप्रकाश गनीर (38 वर्ष) निवासी ग्राम कोर्रा के विरुद्ध प्रथम दृष्टया पर्याप्त साक्ष्य पाए गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए भखारा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 299 बीएनएस एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(क) के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी को विधिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के जघन्य अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
0 Comments