धमतरी। भखारा थाना क्षेत्र के महावीर चौक में हुए बुजुर्ग हत्या प्रकरण में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, 06 मई 2026 की रात पुराने लेन-देन एवं सड़क दुर्घटना को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने अन्नु निर्मलकर पर हमला कर दिया। इसी दौरान एक नाबालिग ने धारदार चाकू से गले पर वार कर दिया। घायल को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां जिला अस्पताल धमतरी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले में थाना भखारा में अपराध क्रमांक 48/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पूर्व में एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने फरार आरोपी राहुल कंवर उर्फ राहुल बटन उर्फ सरकार (20 वर्ष), निवासी भखारा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
0 Comments