ग्राम हरदी (चौकी करेलीबड़ी) में नवविवाहिता की संदिग्ध मृत्यु के मामले में धमतरी पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए पति और सास को गिरफ्तार किया है।
30 मार्च को मिली सूचना के बाद पुलिस जांच में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि संतान को लेकर विवाद के दौरान पति चन्द्रशेखर यादव (26) ने रस्सी से गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी।
आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद घटना में प्रयुक्त रस्सी बरामद कर उसे 01 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया। वहीं, सास रिना बाई यादव (46) ने घटना को छुपाने के लिए भ्रामक जानकारी दी, जिस पर उसे भी गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।