10 अप्रैल 2026 को “गांव चलो–घर चलो अभियान” के प्रथम चरण के अंतर्गत ग्राम बुडेनी में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीणों के घर-घर पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई। अभियान के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना तथा महतारी वंदन योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभ, पात्रता एवं प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक करने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व जनपद अध्यक्ष श्याम साहू, पूर्व जनपद सदस्य डागेश्वर सोनकर, ग्राम पंचायत सरपंच खेमू साहू, टिकेश्वर साहू, दीनदयाल निषाद, शांति साहू, व्यास नारायण साहू प्रहलाद निषाद शंकर साहू घासीराम साहू विनय दुबे व भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही। इस दौरान स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना गया।
0 Comments