धमतरी
जिले के युवाओं की प्रतिभा को मंच देने हेतु 24 एवं 25 अप्रैल को “युवा उत्सव 2026 – इंटर कॉलेज प्रतियोगिता” का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।उत्सव में वाद-विवाद, नृत्य, गायन, क्विज, नुक्कड़ नाटक, आर्ट-क्राफ्ट, फूड फेस्ट सहित 20 से अधिक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। साथ ही AI, रोबोटिक्स, स्टार्टअप एवं तकनीकी प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
24 अप्रैल को सांस्कृतिक संध्या में आरु साहू, गोल्डन स्टार नाइट ऑर्केस्ट्रा एवं आवाज क्रांति बैंड प्रस्तुति देंगे। 25 अप्रैल को वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी का प्रेरक सत्र तथा वायरा बैंड का प्रदर्शन होगा।
कार्यक्रम शासकीय महाविद्यालय धमतरी परिसर में आयोजित होगा, जिसमें जिले के महाविद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे।
0 Comments