धमतरी- 
छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य के रूप में लक्ष्मी वर्मा के निर्विरोध निर्वाचित होने पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना दीपेंद्र साहू ने उनसे सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भी पुष्पगुच्छ भेंट कर इस महत्वपूर्ण अवसर पर शुभकामनाएं दी इस दौरान रंजना साहू ने कहा कि लोकतंत्र के उच्च सदन राज्यसभा के लिए निर्वाचित होना अत्यंत गौरव और जिम्मेदारी का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लक्ष्मी वर्मा अपने अनुभव, कार्यकुशलता और समर्पण के बल पर छत्तीसगढ़ के विकास तथा प्रदेशवासियों के हितों से जुड़े मुद्दों को संसद में प्रभावी रूप से उठाएंगी।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव महिलाओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रही है और लक्ष्मी वर्मा का राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होना इसी विश्वास और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे प्रदेश की महिलाओं के सशक्तिकरण, सामाजिक उत्थान तथा जनहित से जुड़े विषयों को राज्यसभा में प्रमुखता के साथ उठाएंगी।रंजना साहू ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है तथा राज्यसभा में मजबूत प्रतिनिधित्व मिलने से प्रदेश के विकास कार्यों को और गति मिलेगी।