धमतरी।
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी पूर्ण होने के बाद अब छाती प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति में दलहन एवं तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। समिति प्रबंधन के अनुसार चना, सरसों सहित अन्य दलहन–तिलहन फसलों की खरीदी विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी समर्थन मूल्य पर की जाएगी।पंजीयन प्रक्रिया शुरू होते ही आसपास के गांवों के कृषक बड़ी संख्या में समिति पहुंच रहे हैं। पंजीयन के लिए किसानों को ऋण पुस्तिका, बी-1 की नकल, एक पासपोर्ट आकार का फोटो, बैंक पासबुक तथा नामिनी का आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य है। अब तक लगभग 40 किसानों द्वारा ऑनलाइन पंजीयन कराया जा चुका है।समिति प्रबंधक नरेंद्र साहू ने बताया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
इनमें शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर अल्पकालिक ऋण वितरण, चॉइस सेंटर, माइक्रो एटीएम संचालन, उचित मूल्य दुकान संचालन तथा इफको एमसी कीटनाशक दवाओं की उपलब्धता जैसी सुविधाएं शामिल हैं।उन्होंने किसानों से अपील की है कि फरवरी माह तक अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराकर समर्थन मूल्य योजना का लाभ उठाएं। सहकारिता मंत्रालय के गठन के बाद “सहकार से समृद्धि” के उद्देश्य को साकार करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल सके और सहकारी समितियों का आर्थिक सुदृढ़ीकरण सुनिश्चित हो
0 Comments