धमतरी-
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड अंतर्गत कोटगांव स्थित औषधि बोर्ड नर्सरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नर्सरी में संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी ली तथा वहां उपलब्ध औषधीय पौधों की प्रजातियों, उनकी संख्या एवं रख-रखाव की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया।कलेक्टर  मिश्रा ने औषधीय पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन को और अधिक प्रभावी ढंग से किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने पौध उत्पादन की गुणवत्ता बनाए रखने, नियमित देखरेख, समयबद्ध सिंचाई व्यवस्था तथा पौधों के वितरण को सुव्यवस्थित करने पर विशेष जोर दिया।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि औषधीय पौधों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के अवसर बढ़ाए जाएं तथा आमजन को औषधीय पौधों के महत्व एवं उपयोगिता के प्रति जागरूक किया जाए निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।