धमतरी-
जिले में अवैध धान भंडारण एवं अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व विभाग एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी की संयुक्त टीम ने कुरुद विकासखंड के ग्राम सिरसिदा स्थित प्रभु ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान गोदाम में कुल 261 क्विंटल धान 652 बोरियां अवैध रूप से संग्रहित पाया गया संबंधित व्यापारी द्वारा धान के वैध क्रय-विक्रय एवं भंडारण से जुड़े आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। प्रथम दृष्टया यह मामला मंडी अधिनियम के उल्लंघन का पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
संयुक्त टीम ने अवैध रूप से संग्रहित धान को जब्त करते हुए आगे की जांच पूर्ण होने तक उसे व्यापारी की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है तथा जांच उपरांत नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन अवधि के दौरान अवैध भंडारण, कालाबाजारी एवं नियमों के उल्लंघन को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।प्रशासन ने आम नागरिकों एवं किसानों से अपील की है कि किसी भी प्रकार कीअनियमितता की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।
0 Comments