धमतरी। सिटी कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को पुलिस की पकड़ में लिया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 40 हजार रुपये कीमत की चोरी गई सीबी शाइन मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर की रात प्रार्थी अपनी बाइक क्रमांक CG 05 AH 7832 घर के सामने खड़ी कर दुर्गा पंडाल में बिजली झालर लगाने गया था। रात करीब 3 बजे लौटने पर बाइक गायब मिली। शिकायत पर सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 256/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दानीटोला स्थित मैला गड्ढा के पास घेराबंदी कर खुबलाल साहू (21), निवासी महिमा सागर वार्ड और राजेन्द्र निर्मलकर (55), निवासी टिकरापारा को पकड़ा। पूछताछ में चोरी की घटना से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद आरोपियों के कब्जे से बाइक बरामद की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। कार्रवाई एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा की गई।
0 Comments