धमतरी, । जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा ने अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने, लंबित कार्य तत्काल शुरू कराने और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
सीईओ ने स्वच्छ भारत मिशन के लंबित शौचालयों का निर्माण 15 नवंबर तक पूरा करने तथा लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा। उन्होंने आवास योजनाओं में तेजी लाने के साथ महिला स्वास्थ्य, स्व-सहायता समूहों, स्थानीय उत्पादों और आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
उन्होंने अंगारमोती मंदिर और नरहरा धाम सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने तथा सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। सीईओ ने स्पष्ट किया कि कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
0 Comments