धमतरी, । जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भखारा पुलिस ने ग्राम जोरातराई में कार्रवाई करते हुए तीन जुआरियों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शासकीय हाईस्कूल के पीछे खेत जाने वाले कच्चे रास्ते पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलने की सूचना पर टीम ने दबिश दी।
मौके से गोविंद साहू (40), रवि कोसले (19) और मनहरण (33) को जुआ खेलते पकड़ा गया। इनके कब्जे से 6,500 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना भखारा में अपराध क्रमांक 119/2026 के तहत धारा 3(2) जुआ एक्ट में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में की गई।
0 Comments