धमतरी-
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, धमतरी द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय पदयात्रा एवं मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों विशेषकर युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों के महत्व को सशक्त रूप से प्रस्तुत करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक रंजना डिपेन्द्र साहू द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। पदयात्रा के दौरान “पहले मतदान, फिर जलपान” और “मेरा वोट, मेरी पहचान” जैसे नारों के माध्यम से आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर रंजना डिपेन्द्र साहू ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला जागरूक मतदाता से ही निर्मित होती है और प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उपनिदेशक माय भारत, छत्तीसगढ़ नितिन कुमार शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी से मतदाता जागरूकता अभियानों को व्यापक सफलता मिलती है तथा युवाओं की सहभागिता लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान करती है।कार्यक्रम में डॉ. हेमवती ठाकुर प्रभारी प्राचार्य, डॉ. खेदूराम भारती एवं प्रो. निरंजन कुमार जिला संगठक, राष्ट्रीय सेवा योजना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।इस अवसर पर प्रो. कुशल चोपड़ा, प्रो. गोविंद प्रसाद साहू, प्रो. भीखमचंद साहू, प्रो. भीखमलाल सायतोड़े, भूपेंद्र दास मानिकपुरी, योगेश्वर सिन्हा, हितेंद्र साहू, संकेत कुमार, मनीष, संदीप, गौरा,महिमा, साहिला, भावना, प्रेमा, भारती, संजय, नरेंद्र, सिद्धांत सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की सहभागिता रही।